कवर्धा। कबीरधाम जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम कसने तेजतर्रार आइपीएस अभिषेक पल्लव को जिले का कमान सौंपा गया है। वहीं मौजूदा पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह को बलरामपुर भेजा गया है। दरअसल आज 15 आईपीएस अफसरों का प्रभार बदला गया है। जिनमें कबीरधाम जिले का भी नाम शामिल हैं।
बता दें कि कबीरधाम जिले में लगातार अपराध बढ़ रहे थे। खासकर चोरी की घटनाओं पर पुलिस लगाम कसने में असफल दिखाई दे रही थी। इससे जिलेवासियों में भी कहीं न कहीं आक्रोश नजर आ रहा था। लेकिन आईपीएस अभिषेक पल्लव के आगमन की खबर सुनकर लोगों में उत्साह भी देखा जा रहा है। अब देखना ये होगा की अभिषेक पल्लव कवर्धा में क्या जलवा दिखाते हैं।