कबीरधाम :- शहर के बूथ क्रमांक 201 में अनिल ठाकुर के नेतृत्व में बीते कल भाजपा का स्थापना दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जिसमें भाजपा मुख्य प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, भाजपा उपाध्यक्ष देवकुमारी चंद्रवंशी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सविता ठाकुर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सतवीन्दर पाहुजा , संतोषी जायसवाल कार्यकर्त्ता संतोष, चीकू सिन्हा तथा भारतीय जनताामहिला मोर्चा की सदस्य तमन्ना झारिया एवं उनकी टीम उपस्थित रहे। बूथ क्रमांक 201 के क़रीब 50 महिलाएं शमिल हुए।
6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी की 43 वां स्थापना दिवस के अवसर पर जसविंदर बग्गा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी दोनों हमारे पार्टी के दो आधार स्तंभ है, और तब से लेकर के आज तक देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नई सोंच नई ऊर्जा के साथ भारतीय जनता पार्टी को पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी के में रूप खड़ा हुआ है। साथ ही जिला भाजपा उपाध्यक्ष देवकुमारी चंद्रवंशी ने पार्टी के कार्यों पर चर्चा की और पार्टी में जुड़ कर काम करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा का यह अध्यक्ष बनने के बाद पहला कार्यक्रम रहा।