अज्ञात बाइक चालक ने बुजुर्ग महिला को मारी ठोकर, महिला की हालत गंभीर, बाइक चालक फरार
राकेश जायसवाल (पत्रकार)मार्च 30, 2023
0
कवर्धा:-पिपरिया थाने के अंतर्गत धरमपुरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में एक अज्ञात बाइक सवार ने एक बुजुर्ग महिला को ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। और बाइक सवार फरार हो गया।घटना के बाद युवा कांग्रेस नेता प्रतीक यदु और उनके साथियों ने बुजुर्ग महिला को पुलिस की मदद से एम्बुलेंस द्वारा कवर्धा जिला अस्पताल पहुंचाया है। घायल महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।बता दें घटना 30 मार्च गुरुवार की रात की हैं।घायल महिला को एम्बुलेंस में बिठाकर अस्पताल ले जाया गया है वहां उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार अज्ञात बाइक चालक की तलाश में जुझ गई है। प्रतीक यदु के साथ उनके सथियो मे दानेश्वर यदु, भूपेंद्र देवांगन, देवेंद्र साहू, राजनल धुर्वे उपस्थित थे।