राजनांदगांव जिले के मुंदगांव में जसगीत गायन व झांकी प्रतियोगिता का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पप्पू घनश्याम यादव

 


डोंगरगढ़। जय भवानी भजन सेवा मंडली द्वारा राजनांदगांव जिले के तुमडीबोड़ मुंदगांव में दो दिवसीय देवी जसगीत गायन व झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके समापन अवसर पर रविवार को किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राजनांदगांव जिले के पदाधिकारियों द्वारा मानस मंडली में प्रथम स्थान प्राप्त मंडली को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव द्वारा विजेता टीम को 5001 रूपए का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।


बता दें कि मुंदगांव में दो दिवसीय इस आयोजन पर आस पास गांव समेत अन्य जिले के मानस मंडली व झांकी का सुंदर प्रदर्शन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोग देखने व जसगीत सुनने पहुंचे हुए थे। समापन अवसर पर भी बहुत ही मनोरम झांकी व जसगीत अलग अलग टोली द्वारा प्रदर्शन किया गया। यह आयोजन तकरीबन सोलह साल से होते आ रहा है। जिसे गांव वाले बेहद सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करते हैं।


इस कार्यक्रम में उपस्थित किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव जी एवं महिला प्रकोष्ठ प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री लक्ष्मी गंधर्व जी ,जिला अध्यक्ष जानकी साहू जी ,जिला सचिव गोविंदा साहू जी , दिनेश्वरी सोरी ,सुरेखा वर्मा ,हिना बंजारे ,रेखा साहू, डूमेश्वरी कोसा ,जानकी ठाकरे ,यशोदा जाधव ,फूलबाई जाधव, रोहिणी कौशिक, झामिन निषाद, चमेली कवर,जमुना ठाकुर, प्रेमलाल सिंह,नारायण साहू, प्रेम सिन्हा ,लक्ष्मी गंधर्व ,गोविंद साहू, मिथिलेश निषाद , इस प्रकार से आज किसान कल्याण संघ के समस्त पदाधिकारी जय भवानी सेवा संस्थान डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुंदगांव में यह कार्यक्रम आयोजित  में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ आज के इस कार्यक्रम में विशेष रूप से 40 मानस मंडली ने भाग लेकर कार्यक्रम को संपादित किया।