अटास इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव प्रेम प्रकाश शर्मा के निज निवास पर भेंट मुलाकात किया


कोण्डागांव। स्काउट्स गाइड्स राष्ट्रपति अवार्ड पूरे छत्तीसगढ़ में लगभग 70 लोगों को सम्मानित प्राप्त लोगों को प्रथम गैदरिंग कबीरधाम के बाद रायपुर और बहुत  स्थानों पर अलग अलग कार्यक्रम हुआ। जिसमें अभी हाल ही में राजस्थान पाली जम्बूरी कैंप में शामिल होने छत्तीसगढ़ राज्य से अटास इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में 12 सदस्य टीम पहुंचे थे।  राष्ट्रीय जम्बूरी कैंप में छत्तीसगढ़ राज्य को अटास इंडिया के तहत सम्मानित किया गया था इसलिए पुनः छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जम्बूरी कार्यक्रम हो उसके लिए जिला कोंडागांव में अटास इंडिया प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागाँव  प्रेम प्रकाश शर्मा के निज निवास में भेट मुलाकात किया गया। जिसमें राष्ट्रपति अवार्डेड पप्पू घनश्याम यादव को अपने हाथों से आटास स्कार्फ से पहनाकर सम्मानित किया एवं आगामी कार्यक्रम आयोजित किए जाने के लिए विशेष चर्चा किया गया। साथ में राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित भीषभ देव साहू, जिला - कोण्डागाँव भी साथ में उपस्थित रहे एवं अटास इंडिया प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा किसान कल्याण संघ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं आटास इंडिया मेंबर सदस्य छत्तीसगढ़ पप्पू घनश्याम यादव को छत्तीसगढ़ प्रभारी नियुक्त किए और अटास मेंबर सदस्य को बढ़ाने के लिए विशेष मार्गदर्शन दिए  आगामी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उसके लिए 300 सौ मेंबर सदस्य छत्तीसगढ़ बनाने के लिए जवाबदारी दिया गया। नए दायित्व मिलने पप्पू घनश्याम यादव ने अटास इंडिया प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ् का आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad