किसान कल्याण संघ का मोहला, मानपुर ,अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय शपथ समारोह संपन्न हुआ, आगामी दिनों में रायपुर, रायगढ़ धमतरी और शक्ति में होगा आयोजन


अंबागढ़ चौकी। किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में किसान कल्याण संघ की सदस्यता अभियान के साथ साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अब तक छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में किसान कल्याण संघ का शपथग्रहण कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। इसके साथ ही सभी जिलों में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का विस्तार हो चुका है। आगामी दिनों में रायपुर, शक्ति, रायगढ़ और धमतरी जिले में भी शपथग्रहण समारोह का आयोजन होगा।


इसी कड़ी में बुधवार को नवीन जिला मोहला मानपुर में भी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह व किसान सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथग्रहण व सैंकड़ों किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पप्पू घनश्याम यादव उपस्थित हुए। वहीं अध्यक्षता किसान कल्याण संघ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भगवती मिरज, प्रदेश महामंत्री नरेश साहू, प्रचार प्रसार मंत्री लक्ष्मी गंधर्व, गिरजा कुंजाम समेत किसान कल्याण संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


इस मौके पर किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसान कल्याण संघ लगातार आगे बढ़ते क्रम है। पिछले दो सालों में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में किसान कल्याण संघ का विस्तार होना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। अब तक 12 जिलों में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथग्रहण हुआ है आगामी दिनों में पूरे 32 जिलों में छत्तीसगढ़ किसान कल्याण संघ का शपथग्रहण कार्यक्रम संपन्न होगा। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भगवती मिरज ने महिलाओं को संगठन से जुड़ने व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रदेश महामंत्री नरेश साहू ने संगठन के उद्देश्य को विस्तार बताया। साथ ही प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री लक्ष्मी धुर्वे ने सदस्यता अभियान के साथ साथ संगठन के द्वारा सक्षम होने का अनुभव साझा किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष भगवती  मिरज कवर्धा ,प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी गंधर्व, प्रदेश महासचिव गिरजा कुंजाम मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी एवं राजनांदगांव जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह राजपूत, महिला प्रकोष्ठ जानकी साहू जिला अध्यक्ष ,जानकी राठिया एवं जिला महासचिव खगेंद्र पांडे जिला संरक्षक बाबा ठाकुर, मीडिया प्रभारी गोविंद साहू, किसान कल्याण संघ के इस मीटिंग बैठक में राजनांदगांव जिला सहित छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से भी किसान भाई बहनें उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नागेश्वरी , नारद ,चिंता राम नायक जी एवं जग्गू सौरी जी के कर कमलों के द्वारा संपादित हुआ आप समस्त किसान कल्याण संघ परिवार की तरफ से आप सबको बधाई शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सब का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad