गणतंत्र दिवस और प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं ने किया कार्यक्रम का आयोजन

 


कवर्धा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को किसान कल्याण संघ जिला महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष संतोषी जायसवाल व अनीता धुर्वे की नेतृत्व में राजमहल चौक स्थित झारिया भवन में ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव उपस्थित हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव ने ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होने कहा कि आज समूचा भारत गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस शुभ अवसर पर किसान कल्याण संघ द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया इसके लिए किसान कल्याण संघ की बहनें अभिनंदन के पात्र हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर हम सब नेताओं को ध्वजारोहण करते देखते सुनते हैं लेकिन आज जय जवान जय किसान की नारा को बुलंद करते हुए किसान बहनों ने कार्यक्रम का आयोजन कर संदेश दिया है कि आगामी दिनों में इस देश की रक्षा और विकास में माताओं बहनों का योगदान और अधिकार होगा।


प्रदेश अध्यक्ष का जन्म मनाया गया

गणतंत्र दिवस के दिन ही किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव का जन्म हुआ था। इसे देखते हुए किसान कल्याण संघ की महिलाओं ने कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव का जन्मदिन मनाया और उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोषी जायसवाल ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारे संगठन के मुखिया पप्पू भैया का गणतंत्र दिवस के दिन ही जन्म हुआ था। जिस तरह इस पावन दिवस पर उनका जन्म हुआ था उसी तरह पप्पू भैया लगातार लोगों के लिए सेवा कार्य कर क्रांति का कार्य कर रहे हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad