छत्तीसगढ़ में यादव समाज के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ने पप्पू घनश्याम यादव को अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा का बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष


रायपुर। अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने पप्पू घनश्याम यादव को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पप्पू घनश्याम यादव के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनने पर यादव समाज के लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि वर्तमान में पप्पू घनश्याम यादव किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भी है। पप्पू घनश्याम यादव प्रदेश भर में किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं। वहीं यादव समाज को संगठित करने तथा समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पिछले सात साल से समाज सेवा का कार्य भी कर रहे हैं।



पप्पू घनश्याम यादव ने बताया कि वह 2015 में पहली बार पंडरिया विकासखंड के डोंगरिया में भगवान महादेव को साक्षी मानकर समाज सेवा हेतु संकल्प लिया था। जिसके फलस्वरूप वह लगातार पंडरिया में अलग अलग फिर्को में बंटे यादव समाज के लोगों को एकत्रित करने गांव गांव में मीटिंग किया करते थे। आखिरकार तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद लोगों में जागरूकता आई और विभिन्न यादव समाज के संगठनों के सहयोग से पंडरिया राज में यादव समाज एकजुट हुआ।

चुनाव भी लड़ चुके हैं पप्पू घनश्याम यादव

पप्पू घनश्याम यादव ने बताया कि प्रदेश में यादव समाज की राजनीति में भागीदारी शुन्य होने की वजह से वह लगातार समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व करने प्रेरित करते रहे। जिसके चलते 2018 के विधानसभा चुनाव में वह केवल यादव समाज द्वारा प्रतिनिधित्व स्थापित करने के लिए अकेले विधानसभा चुनाव लड़ चुके है।

 दो साल में पूरे प्रदेश भर में किसान कल्याण संघ

पप्पू घनश्याम यादव को दो साल पहले ही किसान कल्याण संघ छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। जिसके बाद वह लगातार प्रदेश में संगठन का विस्तार करते गए और किसानों को अपने साथ जोड़ते गए। आज पूरे प्रदेश भर में किसान कल्याण संघ के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता तैयार हो चुके हैं जो लगातार किसान हित में कार्य कर रहे हैं। पप्पू घनश्याम यादव की मेहनत और लगन की वजह से पिछले दिनों संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा गया है।


अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पप्पू घनश्याम यादव ने कहा कि वैसे तो वह पिछले सात साल से यादव समाज से जुड़ कर समाज हित में कार्य कर रहे हैं। लेकिन मौजूदा हालात में समाज की दयनीय स्थिति को देखते हुए वह युवाओं को प्रेरित करने तथा संगठित करने के साथ साथ समाज हीत में सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेंगे। समाज की सेवा करने पुनः दायित्व मिलने पर उन्होंने अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad