राजनांदगांव। किसान कल्याण संघ राजनांदगांव जिला के द्वारा जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी का गठन कर शपथ समारोह किया गया। इस भव्य शपथ समारोह में किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ में किसान कल्याण संघ की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में श्रीमती भगवती मिरज मौजूद रहीं।
इसके अलावा मंच पर प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री लक्ष्मी गंधर्व, विशिष्ट अतिथि गिरजा कुंजाम, प्रदेश महासचिव मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी एवं उतरी कुर्रे, प्रदेश महासचिव जनपद सदस्य शक्ति भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया। साथ में किसान कल्याण संघ के अलग-अलग जिले से प्रदेश एवं जिलाध्यक्ष पधारे थे उनको भी पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। किसान कल्याण संघ के इस कार्यक्रम में जसपुर जिला से जिला अध्यक्ष अंबिका यादव ,रायपुर जिला से जितेंद्र देवांगन, जिला अध्यक्ष,धमतरी जिला से उमाशंकर साहू जिला अध्यक्ष एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सोनकर ,महासचिव ओंकार देवांगन ,युसूफ खान एवं जिला मानपुर मोहला से जिला अध्यक्ष नारद किरंगे ,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नागेश्वरी रावटे , उपस्थित रहे।
किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव ने किसान कल्याण संघ के उद्देश्यों को विस्तार से बताते हुए राजनांदगांव जिले के किसान भाई बहनों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण संघ सड़क से लेकर संसद तक हमेशा किसानों के लिए लड़ता रहेगा और पूरे छत्तीसगढ़ में सभी जिलों के साथ-साथ पंचायतों में किसान कल्याण संघ का पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित किया जाएगा। आप सबको अवगत करा दें किसान कल्याण संघ का पूरे छत्तीसगढ़ में ब्लॉक जिला कार्यकारिणी गठन होने के पश्चात शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी परिपेक्ष में आज प्रथम बार जिला राजनांदगांव के ग्राम पंचायत तुमड़ी बोर्ड शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को विशेष रूप से किसान कल्याण संघ के सहयोग एवं समर्पण भाव को देखते हुए तेजी से सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। आगामी पूरे छत्तीसगढ़ में कम से कम 3 महीने के अंदर में 100000 सदस्य कंप्लीट करने पर जोर दिया गया। आज के इस कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा संगठन को सर्वे का काम मिला है जिस पर जिला और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर तैयार कर बेरोजगार लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इस पर भी सभी जिलों में सर्वे का काम प्रारंभ किया जाएगा। आगामी आने वाले समय में सभी जिलों में जिला ब्लाक कार्यकारिणी गठन के पश्चात शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा।
आज के इस कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित किसान कल्याण संघ के प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ उतरी कुर्रे ने भारत सरकार के द्वारा संपादित किसान उपभोक्ता उत्थान संगठन के बारे में किसानों को अवगत कराया । इसी परिपेक्ष में लक्ष्मी गंधर्व प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री के द्वारा भी किसान भाई बहनों को अधिक से अधिक संख्या में किसान कल्याण सदस्यता ग्रहण करने पर चर्चा किया गया एवं किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा आए हुए किसान भाई बहनों को विशेष रूप से अपने बच्चों को शिक्षा पर एवं आगामी किसान कल्याण संघ के द्वारा स्कूल खोला जाएगा इस पर भी विशेष रूप से भगवती मिरज के द्वारा अपनी बात कही।
आज के इस मीटिंग बैठक में विशेष रूप से राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह राजपूत ,जिला महासचिव खगेंद्र कुमार पांडे एवं महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जानकी साहू ,जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जामारी ,जितेंद्र गंधर्व मुंदगांव, भोजराज ठाकरे मुड़पार ,सचिव रेखा साहू ,कुंदन निषाद, वेदनारायण ,गोविंदा साहू, सचिव रोहिणी कौशिक ,कोषाध्यक्ष फूलबाई जाधव ,महामंत्री मोगरा ठाकरे ,चमेली मंत्री सूर्या कुर्मी ,नमन कमर ,चित्रलेखा महासचिव उर्मिला ढीमर मुरमुंडा ,संगठन मंत्री तालेश्वरी वर्मा ,अंजू गंधर्व ,प्रवक्ता पुरानी ठाकरे, मीडिया प्रभारी जानकी ठाकरे सह मीडिया प्रभारी यशोदा जाधव, कानूनी सलाहकार विष्णु देव, संरक्षक परमानंद साहू, नारायण साहू ,मोहन मणिपुरी ,मोहन बघेल एवं किसान कल्याण संघ पुरुष भाई जिला उपाध्यक्ष के रूप में गणेश गुप्ता ,महेंद्र कुमार सिन्हा ,नीलेश पटेल ,ओंकार साहू, सचिव है तेज कुमार सिंह ,डॉ अतुल श्रीवास्तव, दीपेश साहू , डूकेश्वर धनकर ,सह सचिव पुरुषोत्तम बंजारे ,खिलेश सिन्हा, कुलदीप टंडन कोषाध्यक्ष, महामंत्री कृष्णा गंधर्व ,मनीष कुमार साहू ,युगल किशोर सिंह ,विजेंद्र साहू, मंत्री गोपाल सिंह ठाकुर ,संतोष निषाद ,धनेश्वर साहू ,संदीप जौलकर,संगठन मंत्री संजू सेन, दिनेश यादव ,मुकेश यादव, सौरभ सिंह ठाकुर ,प्रवक्ता गोविंदा साहू, मीडिया प्रभारी हिंसा राम साहू ,सह मीडिया प्रभारी संतोष चक्रधारी ,सलाहकार रोहित साहू ,आमंत्रित सदस्य मोहन सिंह राजपूत ,कार्यकारिणी सदस्य बीरबल साहू, उत्तम वर्मा, देवेंद्र साहू इस प्रकार से जिला राजनांदगांव का जिला और ब्लाक गठन करके शपथ दिलाया गया ।
किसान कल्याण संघ के परिवार में आप सब का हार्दिक अभिनंदन स्वागत करते हुए आप सब के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं किसान कल्याण संघ के इस भव्य शपथ समारोह में आए हुए जिला राजनांदगांव के साथ-साथ जिला ब्लाक के प्रदेश पदाधिकारियों का भी हार्दिक अभिनंदन स्वागत करते हैं इस कार्यक्रम को विशेष रूप से संचालित जिला अध्यक्ष जानकी साहू एवं आशुतोष नारायण सिंह राजपूत के कर कमलों के द्वारा संपादित हुआ प्रेस विज्ञप्ति जारी हिंसा राम साहू के द्वारा जारी किया गया।