किसान कल्याण संघ जिला शक्ति जांजगीर चांपा एवं रायगढ़ का शपथ समारोह संपन्न हुआ, संगठन के उद्देश्य को लेकर बाजे- गाजे के साथ निकाली गई रैली


रायपुर। किसान कल्याण संघ द्वारा नवीन जिला शक्ति के मालखरौद में जिला स्तरीय शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। किसान कल्याण संघ द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 32 जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आज चौथा कार्यक्रम सक्ति , जांजगीर चांपा एवं रायगढ़ जिला मिलकर आज संभाग स्तरीय कार्यक्रम किया गया। जिसमें आज के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर राजकीय गीत एवं बाबा गुरु घासीदास के साथ बाबा भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया।


किसान कल्याण संघ के जिला स्तरीय शपथ समारोह में आज हमारे बीच उपस्थित किसान कल्याण संघ के संरक्षक श्रीमती सुनीता यादव बिलासपुर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ  जमुना देवी श्रीमोर साथ में किसान कल्याण संघ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पप्पू घनश्याम यादव ,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष भगवती मिरज ,प्रदेश महासचिव जनपद सदस्य कुमारी उतरी कुर्रे  साथ में बिलासपुर संभाग नाजनीन निराला एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन  जशपुर जिले से जिला अध्यक्ष घनश्याम साहू एवं जिला उपाध्यक्ष पदाधिकारी आज मीटिंग बैठक में अतिथि के रूप में विराजमान थे।


आपको अवगत करा दें आज किसान कल्याण संघ के रायगढ़ जिले से कम से कम डेढ़ सौ किसान एवं शक्ति जिले से 300 जांजगीर चांपा से 500 किसान भाई बहन हजारों लोग उपस्थित रहे।  आसपास से किसान भाई-बहन आज कार्यक्रम में शिरकत कर 3 किलोमीटर डीजे के साथ गाजे बाजे के साथ किसान कल्याण संघ के उद्देश्यों को लेकर पूरे गांव में भ्रमण किया गया। 



 कार्यक्रम को सफल बनाने आज विशेष रूप से किसान कल्याण संघ के द्वारा सभी जिलों के आए हुए किसान भाई बहनों को शपथ ग्रहण कराते हुए 500 किसान भाई बहनों को नारियल, गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ में आज मालखरौदा जनपद अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष को श्रीफल से सम्मानित किया गया। आपको अवगत करा दें किसान कल्याण संघ महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सक्ति अनीता घृतलहरे जांजगीर चांपा महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोरमा गबेल एवं अनीता जांगड़े रायगढ़ जिला अध्यक्ष महिला नाजनीन तब्सूम  ,रायगढ़ जिला अध्यक्ष दीप निराला एवं छत्तीसगढ़ सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad