रायपुर। किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृषि अभियंता केडी मौर्य के द्वारा पहली बार राजधानी दिल्ली में किसान कल्याण संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन किया गया। जिसमें किसान कल्याण संघ के भारत के 25 राज्यों से प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कमेटी टीम के कर कमलों के द्वारा यह अधिवेशन सम्पन्न हुआ। आपको अवगत करा दें किसान कल्याण संघ का यह प्रथम सम्मेलन है जिसमें भारत के 25 राज्यों से किसान कल्याण संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि संजय भाई, किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृषि अभियंता केडी मौर्य एवं एड. राम नगीना रहे, सभी सदस्यों के सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी मौर्य के द्वारा पप्पू घनश्याम यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, एड. चाँद आलम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अरविंद चित्तोडिया को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, जितेन्द्र कुशवाहा राष्ट्रीय महासचिव, कृषि विशेषज्ञ मोनू कुमार झा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, श्रीमती जमुना सिरमौर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती प्रिया मौर्य राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती माधुरी केवर्त राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ, अनुज मौर्य जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष IT cell, एड. नरेश डाँड़वाल राष्ट्रीय सचिव, प. मोहनलाल लसियाल राष्ट्रीय सचिव, राजू दिवाकर राजस्थान प्रभारी, लोकेश प्रसाद राष्ट्रीय सचिव, बीरेन्द्र कुशवाहा राष्ट्रीय सचिव, डॉ. जितेंद्र कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष बिहार शिवराज देदला प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश, विक्रम सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, रामप्रकाश कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा, असम प्रदेश अध्यक्ष लिटल तालुकदार, अभिषेक राय प्रदेश अध्यक्ष मेघालय , श्रीमती भगवती मिराज महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़, श्रीमती सविता सिंह प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ दिल्ली,श्रीमती निरुपमा दास प्रदेश अध्यक्ष उड़ीसा, शंकरराव चौधरी प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र , सन्नी बाली प्रदेश अध्यक्ष जम्मू कश्मीर मनोनित किया गया सभी सदस्यों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं, किसान कल्याण संघ के इस महासम्मेलन में उपस्थित होकर संगठन को मजबूती प्रदान किये एवं किसान भाइयों के लिए हमेशा सेवा देते रहे इन्हीं शुभकामनाओं के साथ आप सभी किसान कल्याण संघ के पदाधिकारियों को विशेष रूप पुनः बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं आशा नही पूर्ण विश्वास है कि आप लोग संगठन एवं किसानों के समग्र विकास में अपना पूर्ण योगदान देंगे।