छत्तीसगढ़ में नकली खाद और बीज सप्लाई करने वाली कंपनियों के खिलाफ किसान कल्याण संघ खोलेगा मोर्चा- पप्पू घनश्याम यादव


धमतरी। किसान कल्याण संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथग्रहण व किसानों का सम्मान लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को धमतरी जिले के ग्राम लोहसरी में किसान कल्याण संघ का जिला स्तरीय शपथग्रहण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव उपस्थित हुए। वहीं अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष भगवती मिरज ने की। इस दौरान किसान कल्याण संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन व किसानों के प्रति ईमानदारी और समर्पण भावना से कार्य करने हेतु शपथग्रहण कराया गया। वहीं आसपास के तकरीबन 300 किसानों को सम्मानित किया गया।


इस मौके पर किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसान कल्याण संघ के माध्यम से किसानों को उनके हक और अधिकार दिलाने का काम हम कर रहे हैं। आगामी दिनों में भी किसान कल्याण संघ हर मोर्चे पर किसानों के साथ खड़ा नजर आएगा। आज छत्तीसगढ़ के कोने कोने में भी संगठन के कार्यकर्ता किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं। 


धमतरी जिले में किसानों की दुर्दशा हमें मालूम है कि किस तरह यहां के किसान नकली खाद बीज और दवाईयों से परेशान हैं। सरकार और प्रशासन इस पर लगाम लगाना तो दूर किसानों की बात तक नहीं सुन रहे हैं। लेकिन मैं किसान भाइयों और बहनों को बताना चाहूंगा कि किसान कल्याण संघ जल्द ही धमतरी में नकली खाद और बीज के दुकानदारों और कंपनियों के खिलाफ आंदोलन करेगा। 


उन्होंने कहा कि किसान कल्याण संघ छत्तीसगढ़ में 12 मुख्य उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहा है। जिसमें किसान भाईयों को मुफ्त बिजली और पानी समेत कई महत्वपूर्ण विषय शामिल है इस पर आने वाले दिनों में प्रदेश स्तरीय बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष भगवती मिरज ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही किसान कल्याण संघ में अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर अपने हक और अधिकार के लिए लड़ने की अपील की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उमाशंकर साहू, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दुजमती देवांगन ,जिला महासचिव ओंकार  देवांगन ,नगरी ब्लॉक अध्यक्ष खेमिन साहू ,मगरलोड ब्लाक अध्यक्ष ,धमतरी ब्लॉक अध्यक्ष, कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष, कांकेर जिला अध्यक्ष पद्मनी रजक समेत किसान कल्याण संघ के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में किसान भाई और बहनें उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad