छत्तीसगढ़ : हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, 8 हत्याएं और 3 पुलिस मुठभेड़ की घटना को दिया था अंजाम

राजनांदगांव : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस को सिलसिलेवार नक्सल मोर्चे में कामयाबी मिल रही है। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस के साथ संयुक्त नक्सल आपरेशन में गढ़चिरौली के सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया था। उसके दो दिन बाद पुलिस ने 40 साल के हार्डकोर नक्सली वत्ते उर्फ प्रदीप वंजा वड्डे को गिरफ्तार किया है। उस पर दो लाख रुपए का ईनाम घोषित था। पुलिस ने भामरागढ़ डिवीजन के नेलगुंडा गांव में नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े उक्त नक्सली पर लगभग 8 हत्याएं, 3 पुलिस मुठभेड़ और अन्य दो अलग-अलग आपराधिक मामले पुलिस रिकार्ड में दर्ज है। 

1997 में बतौर नक्सली शामिल हुआ प्रदीप भामरागढ़ दलम में सदस्य के तौर पर नक्सल गतिविधियों में शामिल रहा। महाराष्ट्र पुलिस ने उस पर दो लाख रुपए ईनाम घोषित किया था। एसपी नीलोत्पल के नेतृत्व में लगातार जवान नक्सलियों को बैकफुट पर ढ़केल रहे हैं। वहीं पुलिस के वर्चस्व से नक्सल गतिविधियों का दायरा सिमट रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad