नवीन धान उपार्जन केन्द्र नवागांव टिकैत में धान का उठाव नहीं होने से बढ़ी समस्या, खुले स्थान में होने के चलते ओलावृष्टि और जानवरों का है खतरा



कवर्धा। जिले में धान खरीदी केन्द्रों में उठाव की समस्या बढ़ने लगी है। इस सत्र खरीदी प्रारंभ हुए दो माह बीतने को है इसके बावजूद कई धान उपार्जन केन्द्रों में धान का उठाव तेजी से नहीं हो रहा है। यही वजह है कि किसानों की समस्या बढ़ गई है। ऐसा ही एक मामला पंडरिया विकासखण्ड अंतर्गत नवागांव टिकैत नवीन धान उपार्जन केन्द्र का है। जहां इस साल खरीदी का दूसरा वर्ष है। किसानों की समस्या को देखते हुए नवागांव टिकैत में पिछले वर्ष धान उपार्जन केन्द्र खोला गया। लेकिन उपार्जन केन्द्र में सुविधाओं का अभाव है। जिसके चलते किसानों के साथ साथ उपार्जन केन्द्र के कर्मचारियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी योगेश चंद्राकर ने बताया कि उपार्जन केन्द्र में अभी तक 23 हजार क्विंटल से भी ज्यादा धान खरीदी हो गई है। जिसमें मात्र 9 हजार क्विंटल का उठाव हुआ है। शेष धान स्टाक में रखा है। इसके उठाव के लिए विपणन विभाग को सूचना भी दी गई है। लेकिन अभी तक उठाव नहीं हुआ है। जबकि धान उपार्जन केन्द्र खुले स्थान पर बना हुआ है। जिसके चलते जानवरों से नुकसान होने का डर भी बना रहता है। इसके साथ साथ मौसम की खराबी व ओला वृष्टि से भी नुकसान होने की संभावना है। जिसे देखते हुए हमारे द्वारा उठाव की मांग की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad