भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि नरेश साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मुलाकात कर दी दीपावली की शुभकामनाएं

कवर्धा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह दिपावली अपने गृह जिले में मनाने पहुंचे हैं। रविवार को डॉ रमन सिंह का कवर्धा आगमन हुआ। जहां वे विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसके बाद अपने गृहग्राम ठाठापुर रामपुर आगमन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ रमन सिंह से मुलाकात की। वहीं भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि नरेश साहू ने भी उनके गृहग्राम में मुलाकात कर दिपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ नरेश साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विकास पुरुष व हम सबके नेता आदरणीय डॉ रमन सिंह का जब जब कवर्धा आगमन होता है तो हम दुगुने उत्साह से भर जाते हैं और उनके आने से त्यौहार अधिक खुशनुमा हो जाता है। डॉ रमन सिंह से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं देना भी हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी बात है। उनका स्नेह हमेशा हमारे साथ बना रहे यही आशा और उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad