श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से पधारे महंत श्री श्री कल्याण दास महाराज व पद्म श्री फूलबासन यादव के समक्ष किसान कल्याण संघ के 30 जिलों के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने किया शपथग्रहण


कुंडा ‌:- किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव के नेतृत्व में शनिवार को पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम कुंडा में विशाल किसान सम्मान व शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या से श्री श्री महंत कल्याण दास जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्म श्री फूलबासन यादव, मथुरा से अरविंद चित्तौडि़या, राजेश यादव समेत किसान कल्याण संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में मुख्यअतिथि महंत श्री श्री कल्याण दास जी महाराज की उपस्थिति में किसान कल्याण संघ के 30 जिलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथग्रहण हुआ। साथ ही संगठन के माध्यम से किसानों के हीत में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव ने कहा कि किसान कल्याण संघ देश का पहला संगठन है जिसमें महिला किसानों की भारी संख्या है। आज पूरे छत्तीसगढ़ में संगठन का विस्तार हो चुका है। हम लगातार संगठन के उद्देश्य पर काम कर रहे हैं। हमारे धर्म नगरी कुंडा में श्री राम जी के जन्मभूमि अयोध्या से पधारे पूज्य महंत श्री श्री कल्याण दास जी महाराज व पद्म श्री फूलबासन दीदी के आगमन से किसान कल्याण संघ सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता धन्य हुए हैं। उनका आशीर्वाद हमारे लिए संजीवनी का कार्य करेगा और आने वाले दिनों में किसानों की मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेंगे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से किसान कल्याण संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे।

किसान कल्याण संघ के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में समस्त नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन धर्म नगरी कुंडा में किया गया जिसमें किसान कल्याण संघ के इस कार्यक्रम में उपस्थित अयोध्या धाम से पधारे परम आदरणीय श्री श्री हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम मंदिर के साथ में मुंबई से डॉक्टर सौरव यादव जी एवं किसान कल्याण संघ के मंच में उपस्थित मां बमलेश्वरी के संस्थापक पद्मश्री फूलबासन यादव राजनांदगांव ,अयोध्या से हरेंद्र यादव जी श्री श्री 108 श्री कल्याण दास महंत महाराज जी अयोध्या हनुमानगढ़ी मंदिर ,मुंबई से समाजसेवी सौरभ यादव, पद्मश्री फूलबासन यादव मां बमलेश्वरी फेडरेशन संस्थापक राजनांदगांव बाबे डेरा कुंडा हरदीप सिंह खनूजा किसान कल्याण संघ राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती जमुना देवी श्रीमोर, आरजे न्यूज़ चैनल डायरेक्ट देव यादव रायपुर ,किसान कल्याण संघ राष्ट्रीय महासचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी अरविंद चित्तौड़िया मथुरा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश इंडस्ट्रीज रविंद्र सिंह जी राजपूत रायपुर (प्रतिनिधि केशव प्रसाद) ,किसान कल्याण संघ प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव ,महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष माधुरी केवर्त, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक स्मिता सिंह ठाकुर ,प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार साहू ,प्रदेश प्रवक्ता नितेश कुमार साहू ,किसान कल्याण संघ जिला कबीरधाम जिला अध्यक्ष लोकचंद साहू ,ग्रामीण जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम निर्मलकर ,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संतोषी जायसवाल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रीति सिंह ठाकुर, जिला महासचिव भगवती मिरज, जिला संगठन मंत्री खिलेश्वरी साहू ,जिला सचिव चितकुमारी साहू ,जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार साहू, जिला महामंत्री दिलीप साहू , जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ अंजू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चितरेखा देवांगन ,जिला उपाध्यक्ष अनीता धुर्वे, जिला महामंत्री सुधा ठाकुर ,जिला महामंत्री सुधा पांडे ,जिला उपाध्यक्ष संगीता ठाकुर, संरक्षक श्रीमती गीता देवी ठाकुर ,सुरेंद्र सिंह ठाकुर ,पंडरिया ब्लाक अध्यक्ष रागिनी यादव , पंडरिया ब्लाक सचिव प्रभा राय ,पंडरिया ब्लाक अध्यक्ष प्रभु पटेल, कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश दिवाकर, कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष निलेश,सचिव राजू श्रीवास कुंडा नगर कोमल साहू, जान कल्याण संघ के इस शपथ एवं सम्मान समारोह में ग्राम पंचायत कुंडा के सरपंच महेश्वर छोटू साहू एवं उपसरपंच सुमति उमेश चंद्राकर साथ में पूर्व जनपद सदस्य आरती सुमन एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश चंद्राकर भूतपूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह छाबड़ा कांग्रेसी नेता हरचरण सिंह खनूजा पत्रकार बाबूलाल रजक साथ में थाना स्टाफ एवं प्रभात फेरी मंडली के साथ-साथ ग्रामवासी क्षेत्रवासी जिले एवं प्रदेश के समस्त आए हुए किसान भाई बंधुओं को किसान कल्याण हार्दिक अभिनंदन धन्यवाद ज्ञापित करता है आपका स्नेह इसी प्रकार हमेशा बना रहे इन्हीं शुभकामनाओं के साथ समस्त जिलों एवं ब्लॉक अध्यक्षों को शपथ ग्रहण होने के पश्चात किसान कल्याण संघ की तरफ से ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संगठन आपको पुनः बहुत-बहुत बधाई प्रेषित करता है किसान कल्याण प्रेस विज्ञप्ति जारी किया प्रदेश कार्यालय रायपुर छत्तीसगढ़