विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद विवेक जायसवाल ने मंत्री अकबर का जताया आभार


कवर्धा
:- नव नियुक्त एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष ने आतिशबाज़ी के साथ किया कैबिनेट अकबर भाई का स्वागत।।

एनएसयूआई के नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष विवेक जायसवाल ने आज विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवम् भूमिपुजन कार्यक्रम मे एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अकबर  का आतिशबाजी के साथ स्वागत कर छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े विधानसभा मे से एक कवर्धा विधानसभा के एनएसयूआई अध्यक्ष का दायित्व देने के लिए आभार व्यक्त किया,

माननीय मंत्री अकबर भाई ने विधानसभा अध्यक्ष विवेक जायसवाल को संगठन एवम छात्र हित के प्रति निष्ठा एवम् ईमानदारी से काम करने की बात कहते हुए शुभकामनाएं एवम् बधाई प्रेषित की।।

माननीय मंत्री अकबर के स्वागत कार्यक्रम में मु ख्य रूप से नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष ऋषि शर्मा  पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस बिलाल खान  एल्डरमैन कोशल कौशिक  राजीव युवा मितान क्लब के विधानसभा संयोजक विकास केशरी  एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज चंद्रवंशी  एवम युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र जांगड़े समेत सैकड़ों की संख्या मे एनएसयूआई के सदस्य उपस्थित थे।।