भाजपा महिला मोर्चा रणवीरपुर मंडल ने शराबबंदी के लिए निकाली रैली, सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

कवर्धा। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा चुनावी वादे और अपने घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ की जनता से किये गए प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के वादे को लेकर आज कवर्धा जिला में भाजपा महिला मोर्चा रणवीरपुर मंडल द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के मार्गदर्शन में आज भाजपा महिला मोर्चा रणवीरपुर मंडल की पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री भावना बोहरा ने रैली निकालकर एवं धरना देकर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करने के वादाखिलाफी को लेकर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री भावना बोहरा ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस के नेताओं ने हाथ मे गंगाजल लेकर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करने, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने, महिला सुरक्षा एवं युवाओं को रोजगार देने जैसे कई बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आते ही अपने सारे वादे भूल गई। आज प्रदेश के हर गांव और गली में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही, लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन की उदासीनता व अनदेखी के कारण उस पर रोक नही लग पा रहा है। इसके चलते प्रदेश के युवाओं को नशे की लत लग रही है और उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि शराब की वजह से कितनी बहनों और माताओं के घर उजड़ गए। नशे की लत में आज महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं दिनों-दिन प्रदेश में बढ़ती जा रही है। घरों में क्लेश हो रहें हैं और महिलाएं हिंसा का शिकार हो रही हैं। प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्ण विराम लगाने में सरकार व प्रशासन पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। राज्य की कांग्रेस सरकार ने चुनाव के पूर्व पूर्ण शराबबंदी करने का वादा छत्तीसगढ़ की जनता के साथ किया था, लेकिन सत्ता में आते ही अपने वादों को भूलकर शराब की बिक्री बढ़ाने की योजना बनाने में लग गई। विगत वर्षों में छत्तीसगढ़ में सैकड़ों नई शराब की दुकानें खोली गई यहां तक कि घर पहुंच सेवा भी शुरू कर दी जिसकी जितनी निंदा की जाय वह कम है। भावना बोहरा ने आगे कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से आपराधिक घटनाएं रोजाना बढ़ रही है, महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहें हैं, युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, महिलाएं व बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इन सब घटनाओं पर लगाम लगाने की बजाय छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के नेता शराबबंदी के अपने वादे को भूलकर उसका प्रचार करने और शराब पीने के फायदे गिना रहें हैं। लोगों को शराब पीने के लिए प्रोत्साहित कर रहें हैं जो कि निंदनीय है। आज इस रैली और धरना प्रदर्शन के माध्यम से सत्ता में बैठे लोगों तक हम अपनी आवाज पहुंचा रहें है कि अब छत्तीसगढ़ की जनता, महिलाएं और युवा एकजुट हो गए हैं और सरकार की वादाखिलाफी की नीति और नियत के विरोध में अपनी आवाज तब तक बुलंद करते रहेंगे जब तक शासन व प्रशासन अपनी कुम्भकर्णीय नींद से जाग नही जाती। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री रोशन दुबे, रणवीरपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दुर्गा संतोष वैष्णव, सोसायटी अध्यक्ष वेदवती खुसरो, मीना पटेल महिला मोर्चा महामंत्री, नरबद साहू महामंत्री महिला मोर्चा रणवीरपुर, उषा साहू, भेदू साहू,मिलापा बाई,ललिता सिन्हा, महिला कमांडो समूह बिरेंद्रनगर, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष तिलक सेन, रणवीरपुर सरपंच प्रतिनिधि संतोष वैष्णव, पूर्व सरपंच रणवीरपुर बसंत बोहरा, ऋषभ वर्मा मंडल महामंत्री युवा मोर्चा, भोजलाल साहू, मंडल महामंत्री चेतन शुक्ला, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष धनराज सिंह परमार, युवा मोर्चा मंडल मंत्री सत्यम अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ व मोर्चा के कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad