Big breaking: आखिर महीनों बाद हटाए गए जिला अस्पताल के गालीबाज सिविल सर्जन डॉ प्रभाकर

कवर्धा। जिला अस्पताल के गालीबाज सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभाकर को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुजॉय मुखर्जी को प्रभार दिया गया है। आपको बता दें कि आज से महीने भर पहले डॉक्टर प्रभाकर का कर्मचारियों के साथ बुरा बर्ताव करते हुए ऑडियो वीडियो वायरल हुआ था इसके साथ ही डॉक्टर प्रभाकर पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए थे।
वहीं अस्पताल की असुविधा व डॉक्टरों की मनमानी को लेकर को कामू बैगा द्वारा कलेक्टर कार्यालय का घेराव ‌भी किया गया था और क्षेत्रीय विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन कर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद सिविल सर्जन पर कार्रवाई नहीं हुई थी हालांकि अब घटना के महीनों बीत जाने के बाद जिला प्रशासन द्वारा सिविल सर्जन को हटा दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad