कामू बैगा समेत चार लोगों को कवर्धा पुलिस ने लिया हिरासत में, दो पत्रकार भी हैं ‌शामिल, जानिए क्या है मामला

कवर्धा। कवर्धा पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह तड़के 4:00 बजे विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति समाज के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कामू बैगा, रोशन मानिकपुरी, नीरज शर्मा और सिद्धु साहू को हिरासत में लिया है। चारों को हिरासत क्यों लिया गया है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस किसी भी तरह की जानकारी देने से बच रही है। बताया जा रहा है कि चारों पर किडनैपिंग व लूटपाट समेत कई आरोप है। हालांकि अभी क्या मामला है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इधर‌ बैगा समाज के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कामू बैगा को हिरासत में लेने की खबर से बैगा युवाओं में आक्रोश है। जिला अध्यक्ष भरत बैगा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कामू बैगा को राजनैतिक षड्यंत्र के तहत फंसाने की साज़िश चल रही थी। कई कार्यक्रमो में कामू जी ने बताया भी था कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा सकता है। और आखिर में वही हुआ। उन्होंने कहा कि कामू बैगा की लड़ाई में सभी बैगा युवा उनके साथ है। उन्होंने आगामी समय में बैठक कर थाने का घेराव करने की बात कही ‌है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad