मंत्री मोहम्मद अकबर ने चक्रीय निधि से देवडोंगरा स्व-सहायता समूह झलमला को बकरी पालन के लिए 10 लाख रूपए चेक का किया वितरण

कवर्धा, 16 अगस्त 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर 15 अगस्त के दिन अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान विश्राम भवन कवर्धा में चक्रीय निधि से देवडोंगरा स्व-सहायता समूह झलमला को बकरी पालन के लिए 10 लाख रूपए का लोन प्रदाय किया। मंत्री अकबर ने हितग्राही भरत धुर्वे, सलगी एवं हनतू मरकाम को 5-5 हजार बम्बूसा बालकोवा (बॉस) पौधा का वितरण किया। उन्होंने हितग्राही रोशन शर्मा, महराजपुर को 7 हजार एवं चंद्रायन हॉस्पिटल कवर्धा को 5 हजार टिसू कल्चर सागौन पौधा का वितरण किया। इस दौरान वनमण्डलाधिकारी चूड़ामणि सिंह (भा.व.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनिषा ठाकुर रावटे, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कवर्धा विनय सोनी तथा हितग्राहीगणों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad