छात्रा से कलेक्टोरेट के कर्मचारी ने किया रेप, FIR होते ही फरार


बिलासपुर : सिविल लाइन क्षेत्र में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि कलेक्टोरेट में कंप्यूटर आपरेटर का काम करने वाले युवक ने जान-पहचान का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह धमकियां देकर अपने साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया है। 

पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय बालिका स्कूल की छात्रा है। कुछ दिन पहले उसकी पहचान लोरमी निवासी अनिस्र्द्ध राजपूत(26) से हुई। युवक कलेक्टोरेट में कंप्यूटर आपरेट का काम करता है। जान पहचान का फायदा उठाकर युवक ने नाबालिग को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं देने धमकी दी। युवक ने नाबालिग के इंस्टाग्राम एकाउंट में भी कई अश्लील मैसेज भेजे। इसकी जानकारी स्वजन को हो गई। स्वजन ने पूछताछ की तो नाबालिग ने सच्चाई बताई। इसके बाद स्वजन के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर आरोपित युवक अपने ठिकाने से फरार हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad