LIC दफ्तर में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुए पॉलिसी से जुड़े दस्तावेज...


कोरबा |
रामनगर चौकी क्षेत्र में स्थित कलेक्ट्रेट ऑफिस के पास LIC दफ्तर में भीषण आग लग गई | आपको बता दे कि यह दर्घटना शुक्रवार सुबह-सुबह  की हैं, जहां लोगों ने  मॉर्निंग वॉक करते दौरान LIC ऑफिस में आग लगते देखा | जिसके बाद वहा मौजूद लोगों ने  पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की घटना स्थल की जानकारी दी | 3 घंटे की जोरदार प्रयास के बाद आग पे काबू पाया गया | जिले का यह इंश्योरेंस कंपनी का बड़ा दफ्तर है।

जानकारी के अनुसार, आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें बाहर तक दिखाई दे रही थीं। जिसे शांत करने के लिए तीन फायर टीमो ने मिलकर आग बुझाई | फायरकर्मी दफ्तर का गेट तोड़कर अंदर घुसे और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से वहां रखे लाखों रुपए के सिस्टम, फर्नीचर सहित दस्तावेज जलकर खाक हो गए। माना जा रहा है कि इससे तमाम लोगों की पॉलिसी से जुड़े दस्तावेज नष्ट हो गए हैं। फिलहाल इंश्योरेंस कंपनी के अफसर इस संबंध में किसी से बात करने को तैयार नहीं हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad