Happy birthday MSD - कैप्टन कूल माही को जन्मदिन पर मिला बेहद खूबसूरत तोहफा, पत्नी साक्षी धोनी ने शेयर किया वीडियो...


दिल्ली ।
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्म दिवस है। क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बहुत खास है। धोनी इस समय लंदन में अपने परिवार के साथ ठहरे हुए हैं। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 41 वर्ष के हो गए, उन्होंने अपना जन्मदिन लंदन में परिवार के साथ मनाया। पत्नी साक्षी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया में शेर किया है।

7 जुलाई 1981 को रांची बिहार में जन्मे धोनी आज पूरे विश्व में खास तौर पर क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाया है। 23 दिसंबर 2004 से अपनी क्रिकेट केरियर की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैच से किया था, 2007 में ही BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम की कमान धोनी के हाथों में सौंप दिया, इससे पहले राहुल द्रविड़ कप्तान थे। ठीक 1 साल बाद 2008 में टेस्ट की कमान भी उनके हाथों में दे दी गई।भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक के सबसे सफल कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी रहे हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट वनडे, T20 और वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिल आया है। महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस को शुभकामनाएं के लिए धन्यवाद दिया है।


आपको बता दें की महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत में सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेटरों में से एक है। धोनी अपने कुल कैप्टंसी और अजीबोगरीब फैसला लेने के लिए जाना जाता है। भारत समेत विश्व भर में धोनी की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। लंदन में भी धोनी के जन्मदिन को धूम धाम से सेलिब्रेट किया गया। केक काटते हुए धोनी डांस स्टेप में मुव करते नजर आ रहे हैं। पत्नी साक्षी धोनी ने वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर एमएस धोनी की केक कटिंग का वीडियो डाला है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad