DRG जवानों ने 5 लाख इनामी नक्सली को मौत के घाट उतारा, शव बरामद...


सुकमा |
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सुकमा जिले से पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की हैं | शुक्रवार को हुए पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने जीत हासिल की है और 
DRG जवानों ने एक पुरुष माओवादी को मौत के घाट उतार दिया हैं | जानकारी के मुताबिक, मारे गए नक्सली पर 5 लाख का इनाम रखा गया था साथ ही इसकी पहचान एरिया कमेटी मेंबर (ACM) कमलेश के रूप में की गई है | 

आपको बता दे कि, जवानों और नक्सलियों के भिडंत में कई नक्सलीयों को चोट पहुंची हैं | साथ ही जवानों ने इनके पास से हथियार समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामान जप्त किया है। मामला गादीरास थाना क्षेत्र का है। पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब आधे घंटे से ज्यादा मुठभेड़ चली।

जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन मानसून के तहत DRG के जवानों को सर्चिंग पर निकाला गया था। जवान जब मनकापाल के जंगल में पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे माओवादियों ने जवानों को देख हमला चालू कर दिया। जिसके बाद जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल के  सहारे वह से भाग निकले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad