मुंगेली | छत्तीसगढ़ में स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व को पर्यटको के लिए बंद कर दिया हैं |लोग येहाँ 3 महीने तक कोर एरिया में सफारी नही कर सकेंगे | आपकी जानकारी के लिए बता दे की अचानकमार टाइगर रिजर्व को हर साल मानसून में बंद कर दिया जाता हैं | बंद करने का कारण यह है की मानसून का समय जंगली जानवरों के लिए प्रजनन काल का समय माना जाता है। और जंगली जानवरों को परेशानी न हो इसलिए जंगल के अंदर सफारी बंद कर दी जाती है।
ATR के डिप्टी डायरेक्टर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि 30 जून से 30 सितंबर तक बंद रहेगा। और यह 1 अक्टूबर से फिर से कोर एरिया की सफारी पर्यटकों के लिए शुरू कर दी जाएगी। हालांकि इस दौरान बफर एरिया की सफारी पहले की तरह चालू रहेगी।