शकुंतला फाउंडेशन की अध्यक्ष स्मिता सिंह बनीं किसान कल्याण संघ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक







रायपुर। किसान कल्याण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक राजधानी स्थित कार्यालय में रविवार को आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव ने सभी पदाधिकारियों को आगामी 17 जुलाई को स्थापना दिवस समारोह की तैयारी हेतु निर्देशित किया। 



इस दौरान किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी मौर्य व महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जमुना देवी सिरमौर की अनुसंशा पर शंकुतला फाउंडेशन की अध्यक्ष स्मिता सिंह के कार्यों को देखते हुए उन्हें महिला प्रकोष्ठ की छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। पद्मश्री फूलबासन यादव के करकमलों से आज उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया और बेहतर कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी गई।



आपको बता दें कि स्मिता सिंह शंकुतला फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं। फाउंडेशन के माध्यम से वह गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करती हैं। जिसमें अधिकांश महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों की किसान परिवार की महिलाएं भी होती है। इसे देखते हुए उन्हें किसान कल्याण संघ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक का दायित्व दिया गया है। प्रदेश संयोजक की दायित्व मिलने पर स्मिता सिंह राष्ट्रीय पदाधिकारियों व प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव का आभार व्यक्त किया है।