जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को भाषण के दौरान मारी गोली, हालत गंभीर...


जापान |
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर आज सुबह गोलियों के साथ हमला किया गया हैं | इस हमले में उन्हें 2 गोलिया लगी हैं | आपको बता दे कि, यह हमला जापान के ही नारा शहर में हुआ हैं | आबे का इलाज नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी बेहद दुःख जताया हैं | 

जापानी मीडिया के मुताबिक, आबे के दिल ने काम करना बंद कर दिया है। सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बाकी अंग भी काम नहीं कर रहा हैं। आबे पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान फायरिंग की आवाज हुई और आबे अचानक गिर पड़े।जिसमें उन्हें पीछे से दो गोलिया मारी गई हैं | 


सड़क पर चुनावी प्रसार:-

जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजो इसके लिए वहां कैंपेनिंग कर रहे थे। सड़क पर एक छोटी सी सभा थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। जब आबे भाषण देने आए तो पीछे से एक हमलावर ने गोली चलाई।

हमलावर को गिरफ्तार किया गया:-

पुलिस ने मौके पर 42 साल के हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। जापानी मीडिया के मुताबिक, हमलावर ने हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया। वो मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का मेंबर था। हालांकि अब तक हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad