कवर्धा। किसान कल्याण संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को ग्राम कुण्डा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री फूलबासन यादव व विशेष अतिथि के तौर पर ममता साहू उपस्थित रही। स्थापना दिवस और किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव के कार्यकाल के शानदार दो वर्ष पूरे होने पर सभी पदाधिकारियों व अतिथियों ने केक काटकर मनाया और उन्हें बधाईयां दी। साथ ही जिले व प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए किसानों को स्मृति चिन्ह व साल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पद्मश्री फूलबासन यादव ने किसान कल्याण संघ के स्थापना दिवस पर सभी किसान भाईयों और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव भाई के नेतृत्व में प्रदेश में बेहतर कार्य हो रहा है और बहुत कम समय में आज संगठन को प्रदेश भर में प्रसिद्धि मिली है यह काबिले तारीफ है। इसके लिए पुनः पप्पू भाई और आप सभी को बधाई शुभकामनाएं।
वहीं कार्यक्रम की विशेष अतिथि के रूप में मौजूद ममता साहू ने कहा कि किसान कल्याण संघ का उद्देश्य बहुत अच्छा है पप्पू भाई ने किसान कल्याण संघ के माध्यम से किसान भाईयों के लिए राजधानी में भी लड़ाई लड़कर साबित किया है कि किसान कल्याण संघ केवल किसानों के हित के लिए बना है।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव ने कार्यक्रम में अतिथियों के आगमन पर आभार जताया और अक्टूबर में जिले के 1100 किसानों को सम्मानित करने के लिए बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने बताया कि किसान कल्याण संघ स्थापना दिवस व अपने कार्यकाल के सफलतम दो वर्षों में पदाधिकारियों से भेंट मुलाकात हेतु आयोजन किया गया था। ताकि संगठन के पदाधिकारियों की बैठक भी हो जाए और स्थापना दिवस को सेलीब्रेट भी किया जा सके।
इस अवसर पर किसान कल्याण संघ महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जमुना देवी सिरमौर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामकृष्ण साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनिता यादव, प्रदेश संयोजक महिला प्रकोष्ठ स्मिता सिंह, रामस्वरूप साहू, प्रदेश महामंत्री महेश्वर साहू, जिला अध्यक्ष नरेश साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मंच संचालन पुरषोत्तम रजक द्वारा किया गया।