दंतेवाड़ा | सिटी कोतवाली क्षेत्र के बाल सुधार गृह के 9 बच्चे भाग निकले हैं | यह बात जब बाल सुधार गृह के अधिकारियों को पता लगी तो खलबली मच गई | जानकारी से पता चला हैं कि बुधवार की देर रात 9 बच्चे दीवार फांद कर फरार हो गये | जब बाल सुधार गृह के गार्ड गुरुवार सुबह उठे तो सभी अन्य बच्चो कि रोज कि तरह गिनती हुई जिसमे 9 बच्चे कम थे और सभी कमरों कि तलाशी ली गई,लेकिन उन्हें वो बच्चे कहीं नही मिले जाँच मे पता चला कि बच्चे दिवार फांद कर भागे हैं | आपको बता दे कि पूरे कैंपस में चारों तरफ करीब 10 से 12 फीट की ऊंची दीवार हैं।
DSP सोनिया ने बताया कि मुझे सुबह 9 बच्चों के भागने कि जानकारी प्राप्त हुई | बाल सुधार गृह के CCTV कि जाँच कि जा रही हैं | और आसपास के थाने मे भी जानकारी दे दी हैं | मामले कि जाँच कि जा रही है | जांच के बाद ही सारी जानकारी दी जाएगी |