दुर्ग | व्यापारियों के मांग अनुसार सुपेला घड़ी चौक के पास स्थित आकाश गंगा थोक सब्जी मार्केट को जल्द ही नए स्थान पर परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया हैं | आपको बता दे कि, व्यापारियों की 7 साल पुरानी मांग अब कुछ ही महीनों मे पूरी होने वाली हैं | नए थोक सब्जी मार्केट को भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास बने गौठान के पीछे लगाने का तय किया गया हैं | नई मंडी का निर्माण कर थोक व्यापारियों को वहां भेज दिया जाएगा।
कलेक्टर ने किया था निरिक्षण:-
कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा 6 जुलाई को भिलाई नगर के दौरे पर गए थे। उन्होंने आकाश गंगा सब्जी मंडी का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने वहां के व्यापारियों से भी चर्चा की थी। व्यापारियों ने कलेक्टर को पूरी समस्या से अवगत कराया और अपनी 7 साल पुरानी मांग को रखा था। उनकी मांग सुनकर कलेक्टर ने उपस्थित जोन कमिश्नर को सब्जी मंडी के 110 व्यापारियों के साथ मीटिंग कर जगह व प्लान तय करने का निर्देश दिया था।
इसके बाद व्यापारियों ने जोन आयुक्त के साथ बैठक की और भिलाई नगर स्टेशन के पास बने गौठान के पीछे पड़ी 6 एकड़ खाली जगह पर मंडी शिफ्ट करने की सहमति दी। व्यापारियों की सहमति मिलने के बाद कलेक्टर ने निगम आयुक्त को जल्द से जल्द मंडी निर्माण के लिए टेंडर व अन्य प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
व्यापारियों की निम्न समस्या:-
* स्वछता की कमी होने से गन्दगी का अधिक होना |
* फुटकर व्यापारियों का 70 % स्थान पर कब्ज़ा करना |
* पार्किंग की समस्या होने से जगह का जाम होना |
* जगह की सामी का होना |