माओवादियों का विरोध प्रदर्शन, 6 वाहनों को किया आग के हवाले...


गढ़चिरौली |
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर पर सड़क निर्माण के कार्य का 
सड़क निर्माण के कार्य का के द्वारा जमकर विरोध किया गया हैं | गढ़चिरौली जिले में सड़क और पुल निर्माण काम चल रहा था जिसे नक्सलियों द्वारा काम बंद करने की चेतावनी दी थी। मजदूरों के द्वारा काम बंद नहीं किया गया तो देर रात मौका मिलते ही भारी संख्या में नक्सली मौके पर पहुंचकर कर 6 वाहनों को आग लगा दी |


जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने पहले से ही मजदूरो को कम बंद करने की धमकी दे दी थी लेकिन उनके कहे मुताबिक काम ना होने के कारण उन्होंने मजदूरो और मुंशी को बंधक बना लिया |  बताया जा रहा है कि भारी संख्या में पहुंचे हथियारबंद माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला जिले के नारगुंडा थाना क्षेत्र का है।

कुल 6 वाहनों को जलाकर खाक कर दिया:-

1 JCB, 1 पोकलेन, 2 ट्रैक्टर और 2 बाइक का डीजल और पेट्रोल टैंक फोड़कर आग लगा दी। आगजनी की वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने सभी का फोन लौटा दिया। फिर सभी हथियारबंद माओवादी जंगल की तरफ लौट गए। मजदूरों ने आगजनी की जानकारी पुलिस को दी। वारदात के बाद अभी निर्माण काम बंद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad