बिलासपुर | प्रदेश में 4 साल के मासूम की हत्या का मामला सामने आया हैं | जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम बच्चा अपने मोहल्ले से ही गायब हो गया था, जिसके बाद परिजनों की लम्बी तलाश के बाद भी बच्चे की कोई खबर नहीं मिली | घबराकर परिजनों ने देर रात तक बच्चे की खोज जारी रखा, जिसके बाद शनिवार को प्रातः काल 4 : 30 बजे बच्चे शव घर के नजदीक ही प्राप्त हुआ |
पुलिस के मुताबिक बच्चे की हत्या गला दबाकर किया गया हैं | प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के विवाद में मासूम की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।जिसके बाद बच्चे के पिता को हिरासत में ले लिया गया | आपको बता दे कि, सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर निवासी मदन सुरजे किसान है और पेंटिंग का भी काम करता है। शुक्रवार की शाम उसका चार साल का बेटा शौर्य ( दिव्यांशु सुरजे ) घर से खेलने के लिए निकला था।
पुलिस टीम जुटा रही जानकारी:-
इस घटना की जानकारी मिलते ही सीपत TI हरीश तांडेकर, CSP स्नेहिल साहू सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। बच्चे के शरीर में खरोच के निशान हैं। वहीं, गले में रस्सी के भी निशान मिले हैं। ऐसे में उसका अपहरण और फिर हत्या करने की आशंका है। हत्यारों ने बच्चे की हत्या कर शव को घर के पास ही लाकर फेंक दिया था।