द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद केंद्र ने दी Z+ सुरक्षा, मुर्मू ने कहा संविधान में राष्ट्रपति की जो भी शक्तियां हैं मैं उसके अनुसार काम करूंगी...


नई दिल्ली | बीजेपी ने मंगलवार को आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को एनडीए का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है| राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के एक दिन बाद ही द्रौपदी मुर्मू को केंद्र ने Z+ सुरक्षा दी हैं| द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं. द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा आदिवासी जिले मयूरभंज के रायरंगपुर गांव में हुआ| उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से समर्थन मांगा है| इसी के साथ ही द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा के मयूरभंज में रायरंगपुर जगन्नाथ मंदिर में पूजा किया साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में झाड़ू भी लगाई. इसके बाद उन्होंने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की और आदिवासी पूजा स्थल जहिरा भी पहुंचीं|

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वे आश्चर्यचकित हैं. उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि वे एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाई गई हैं. मुर्मू ने कहामैं आप सभी की आभारी हूं और ज्यादा बोलने की इच्छा नहीं है. संविधान में राष्ट्रपति की जो भी शक्तियां हैं मैं उसके अनुसार काम करूंगी.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad