नक्सलियों ने देर रात CAF कैंप पर किया हमला, 2 जवान हुए घायल...


दंतेवाड़ा
| नक्सलियों ने एक बार फिर CAF के जवानों पर हमला साधा हैं | बुधवार की देर रात पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के नक्सलियों ने CAF कैंप पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग करना चालू कर दिया | जानकारी के मुताबिक इस हमले में CAF के 2 जवानो को घायल किया हैं, हलाकि इसमे जवानो में किसी की भी जान हानी नहीं हुई हैं | आपको बता दे कि नक्सलियों की फायरिंग में CAF के आरक्षक सलीम लकड़ा के पीठ में और आरक्षक किशन सूर्यवंशी के दाहिने कान के पीछे गोली लगी। 


इसके साथ ही कैंप निर्माण में काम कर रहे दो मजदूर भी घायल बताये जा रहा हैं, गोलीबारी में दुले हेमला के पेट और बुदरी ताती के चेहरे को छूकर गोली निकली। एक महिला मजदूर को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दोनों जवान और दूसरी महिला मजदूर का कैंप में ही उपचार किया जा रहा हैं। यह मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है। जंगल की तरफ से माओवादियों ने कैंप पर 15 BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे हैं। 


जवानों ने किया नक्सलियों का डटकर सामना:-

दंतेवाड़ा जिले के अति संवेदनशील इलाके हिरोली में हाल ही में पुलिस कैंप स्थापित किया गया है। अचानक हुई इस गोलीबारी के बाद जवानों ने फौरन मोर्चा संभाल लिया। नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब 40 मिनट तक यहां रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। माओवादियों ने कैंप पर कुल 15 BGL दागे थे जिनमें 7 फटे। DRG की टीम कैंप पहुंच गई है। इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad