प्रदेश में प्री मानसून सक्रिय होने से बदला मौसम का मिजाज, आज कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार...


रायपुर | प्रदेश में प्री मानसून सक्रिय होने से पूरी तरह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी से परेशान हैं। इसी बीच हवा की दिशा बदलने से प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के साथ ही बिजली गिरने के भी आसार हैं। साथ ही अब अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। मानसून की सक्रियता अब बढ़ने लगी है और प्रदेश में अगले एक-दो दिन में मानसून पहुंचने के आसार हैं।साथ ही कुछ क्षेत्रों में बारिश भी होगी। सोमवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई।

हवा की दिशा बदलने व द्रोणिका के प्रभाव से दिन के साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट आई है। बिलासपुर को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश भर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

 अंधड़ के साथ गिर सकती है बिजली- 

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि द्रोणिका के प्रभाव से आज प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad