प्रदेश के कई जिलो में आज भारी बारिश की आशंका, जानिए मौसम का हाल...


रायपुर |
प्रदेश के कई क्षेत्रों से मानसून रूठे हुए हैं | बीते कुछ दिनों से मौसम में दोपहर तक तेज धुप के साथ ही उमस रहता हैं और शाम होते ही आसमानों में घने बादल छा जाते हैं |मानसून का मौसम आने के बाद भी राजधानी में केवल गर्मी देखने को मिल रही है | कल सोमवार को राजधानी के कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई थे लेकिन कई क्षेत्रों में केवल बूंदाबांदी ही हुई थी | 

इसके साथ ही राजधानी में 1 से 27 जून तक 56.4 मिमी वर्षा हुई है। जबकि सामान्य रूप से इन दिनों में 146.7 मिमी वर्षा होनी चाहिए। इस प्रकार रायपुर जिले में 62 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। प्रदेश में अब तक सर्वाधिक वर्षा मुंगेली में 184.5 मिमी हुई है।

बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर में भी काफी कम वर्षा हुई है। सरगुजा में 72.4 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 63 प्रतिशत कम है। इसी प्रकार जशपुर में 59.2 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 72 प्रतिशत कम है। बलरामपुर में 59.9मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 62 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता बढ़ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad