प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों ने किया था शादी से इंकार...


बलौदाबाजार-भाटापारा |
कसडोल थाना क्षेत्र का दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया हैं | जिसमे दो प्रेमी जोड़े ने फासी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं | आपको बता दे कि साबर गांव के निवासी घनश्याम वर्मा ( 20 साल ) और उनकी प्रेमिका ( 17 साल ) ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। 

जानकारी के मुताबिक दोनों गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के बीच काफी लंबे समय से प्रेम संबंध था, इसलिए दोनों शादी भी करना चाहते थे। घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी | मामला कसडोल थाना क्षेत्र के साबर गांव का है।


दोनों हमेशा मिला भी करते थे और यह बात दोनों के घरवालों को पसंद नहीं थी। बताया जा रहा है कि किसी बहाने से गुरुवार शाम को भी दोनों अपने घर से निकल गए थे। इसके बाद देर रात तक दोनों का कुछ पता नहीं चला। दोनों के परिजनों ने दोनों को तलाशते रहे, फिर भी कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली थी।

आज सुबह लोगों ने दोनों की लाश एक बबूल के पेड़ पर लटकी हुई देखी। दोनों ने एक ही पेड़ पर अलग-अलग फंदा लगाकर जान दे दी थी। ये देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को इस बात की सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस और दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad