मुंबई | कपूर फैमिली में ख़ुशी का माहोल देखने को मिला हैं, एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। आपको बता दे कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी इस साल ही 14 अप्रैल को हुई थी | अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी अलिया ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर के दी हैं | पोस्ट के बाद ही अलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाईयाँ मिलना चालू हो गया है |
सभी बड़े-बड़े अभिनेता ने कमेंट के जरिये आलिया और रणबीर कपूर को बधाई दी हैं | आलिया ने हॉस्पिटल की फोटो शेयर कर लिखा, 'हमारा बेबी..जल्द आ रहा है'। फोटो में वे अल्ट्रासाउंड करवा रही हैं, जिसमें पति रणबीर भी उनके साथ नजर आ रहे थे। फिलहाल कपल लंदन में हैं।