क्या अनुष्का दोबारा मां बनने वाली हैं? विराट कोहली संग पहुंची थीं हॉस्पिटल, यूजर्स ने शुरू की बधाई देना...


नई दिल्ली | अनुष्का शर्मा और विराट कोहली देश के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। हाल ही में दोनों मालदीव में छुट्टियां मना कर लौटे हैं। वहां से वापस लौटते  ही उन्हें मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। यह देख कर लोगों ने अपने अपने कयास लगाने शुरू कर दिए। ज्यादातर लोगों का कहना  है कि लगता है अनुष्का दोबारा मां बनने वाली हैं। यूजर्स ने दोनों को दूसरे बच्चे की बधाई देनी भी शुरू कर दी।

दरअसल, 13 जून को अनुष्का और विराट मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के बाहर नजर आए। दोनों को साथ डॉक्टर के यहां जाते देख फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि अनुष्का प्रेग्नेंट हैं। सोशल मीडिया पर तो बधाइयों का दौर भी शुरू हो गया। जबकि सच्चाई कुछ और है।

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का प्रेग्नेंट नहीं हैं और वो असल में अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट के पास गई थीं। बता दें कि कपल अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखता है। दोनों ने अब तक मीडिया से अपनी बेटी वामिका का चेहरा चुपा कर रखा है। यहां तक कि इनकी शादी भी विदेश में हुई ताकि मीडिया से उचित दूरी बनाई जा सके।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad