शराबी पति से परेशान पत्नी ने कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, खुद किया गुनाह कबूल...


कांकेर |
अपने पति के शराब की लत से परेशान पत्नी ने गुस्से में आकर पति की ले ली जान | जानकारी के मुताबिक पति आये दिन शराब पीकर अपनी पत्नी से लड़ाई, झगड़ा किया करता था जिसके कारण घर में अशांति का वातावरण हुआ करता था | कुरसेल गांव में राजकुमार मंडावी अपनी पत्नी जानकी मंडावी और बच्चों के साथ रहता था। राजकुमार आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी जानकी मंडावी से झगड़ा करता था।

रविवार रात वह शराब पीकर घर आया था और पत्नी से झगड़ा कर रहा था। जिसके बाद जानकी ने गुस्से में आकर शराबी पति की  कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी | हत्या करने के बाद वह अपने ही घर के सामने स्थित उसके ससुर रमेश मंडावी के घर गई और अपने ससुर से कहा कि मुझसे गलती हो गई है। ससुर ने महिला से काफी पूछा पर उसने कुछ नहीं बताया | यह मामला ताड़ोकी थाना क्षेत्र का है।


इसके बाद जानकी अपने ससुर को लेकर अपने घर गई। घर पहुंचने पर उसके ससुर रमेश मंडावी ने अपने बेटे की लाश देखी थी। राजकुमार के शरीर में कुल्हाड़ी से कई वार किए गए थे। जिसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्दम के लिए भेजा गया हैं। इसके बाद पुलिस टीम के द्वारा आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad