टाइगर रिजर्व में हुआ तेंदुआ का अवैध शिकार ,जंगल में छानबीन से मिले अन्य जानवरों के अंग...


गरियाबंद
| जिले में जानवरों के अवैध शिकार के मामले बढ़ते जा रहे हैं, हाल ही मे 
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में एक तेंदुआ का मृत शरीर पाया गया हैं वन अधिकारियों का कहना हैं की तेंदुए के शरीर से कुछ अंग गायब हैं और शव को कई दिन पुराना बताया जा रहा हैं| उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिर्देशक वरुण जैन ने कहा कि तेंदुए की उम्र लगभग 5 वर्ष थी और इसका 4 -5 दिन पुराना शव ओड़िशा सीमा के पास दक्षिण उदंती रेंज में मिली जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया की तेंदुए के शरीर से कुछ अंग जैसे पंजे और दांत गायब है, उनका कहना है की यह अवैध शिकार का मामला हो सकता हैं |

जंगल में और छानबीन से मिले अन्य जानवरों के अंग -

वन अधिकारी वरुण जैन ने कहा कि डॉग स्क्वायड के साथ जंगल में तलाशी लिया गया तो वन कर्मियों को पास के एक गाँव इंदागांव में कुछ अवैध शिकार करने में इस्तमाल होने वाली सामग्री बिजली के तारधनुष-बाण और मोर, भालू, हिरण के कुछ अंग बरामद किया गया | उन्होंने कहा कि तेंदुए के शरीर के कोई अंग नहीं मिले हैं, आगे की जाँच पड़ताल की जा रही हैं |

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad