खाद की कमी को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने कृषि विभाग पर साधा निशाना, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी...

 


कवर्धा
| किसानों को हो रही खाद की कमी को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने कृषि विभाग पर निशाना साधा है, पार्टी के सदस्यों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए किसानों की समस्या का बखान किया हैं | कवर्धा जिले के किसानो को हो रही खाद आपूर्ति सम्बंधित कमी को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को, किसानों को अति शीघ्र खाद उपलब्ध कराने का निवेदन किया हैं | सभी समस्याओं को देखते हुए किसानों के लिए सोसाइटी में जल्द से जल्द खाद पूर्ति की मांग की गई हैं यदि समय पर किसानों को खाद उपलब्ध नही कराया जायेगा तो उग्र आन्दोलन करने की बात भी कही गई  हैं |



आपको बता दे की प्रदेश के दर्जनों जिलो में खाद की समस्या से किसान ग्रसित हैं ,कई क्षेत्रो में कृषि से सम्बंधित खादों को महंगे दामों पर बेचा जा रहा हैं जिससे आम किसान उत्तम खाद्यान्न से वंचित रह जाते है | आम आदमी पार्टी के सदस्यों द्वारा कबीरधाम जिला के संपूर्ण खाद वितरण सोसाइटी में खाद यूरिया, राकड़, डी ए पी, पोटाश, बीज एवं अन्य कृषि उपयोगी हेतु खाद की कमी को देखते हुए किसानो को इनकी पूर्ति कराने को कहा हैं |