सोनिया के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना की चपेट में, खुद ट्वीट कर दी जानकारी...


नई दिल्ली |
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोविड संक्रमित हो गई हैं। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हुई थीं।  प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया 'मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। कोरोना के हल्के लक्षण हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है।

बता दें कि प्रियंका गांधी बुधवार को लखनऊ यात्रा में कटौती कर दिल्ली लौट आई थीं। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, इसके बाद वह भी कोरोना संक्रमित पाई गईं। प्रियंका ने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया है। 

ज्ञात हो कि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को सोनिया गांधी के संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि कांग्रेस अध्यक्ष पिछले दिनों जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं, उनमें से भी कई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोनिया गांधी को बुधवार शाम को हल्का बुखार आया था। उसके बाद कराए गए कोविड टेस्ट में वह पॉजिटिव पाई गईं।