राजधानी सहित इन जिलो में आज भी बारिश की सम्भावना,जानिए मौसम का अपडेट...


रायपुरअब राजधानी में भी मानसून की शुरुआत हो चुकी हैं | रविवार की सुबह हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज भी हलकी बारिश के साथ बादल छाये रहने की बात कही हैं | साथ ही मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। बिलासपुर व बलौदाबाजार सहित कई जिलो में पिछले 2-3 दिनों से लगातार बारिश हो रही हैं | मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रायपुर, बस्तर, दुर्ग संभाग में मानसून पहुंच चुका है | बिलासपुर और सरगुजा संभाग में मानसून की शुरुआत हो चुकी है | मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक स्थित है। 


आपको बता दें कि प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ बिजली भी गिरी हैं जिसके कारण कई जिलों में दर्दनाक हादसे भी हो गए है | जहां मुंगेली जिले में एक किसान, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दो महिलाएं और गरियाबंद जिले में एक चरवाहे समेत 4 दर्जनों से भी अधिक बकरियों की मौत हो गई हैं  | 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad