बिलासपुर | संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा सिविल सेवा (प्रारंभिक परीक्षा) 2022 का आयोजन 05 जून को दो पालियों में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए 24 शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जिले में परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए जिला कार्यालय बिलासपुर के कक्ष क्रमांक 25 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक +91-07752-223643 है। भू अभिलेख शाखा के सहायक अधीक्षक बैजुलाल कंवर को कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनका मोबाईल नंबर +91-96302-06982 है।