छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर और कलाकार निशांत उपाध्याय का देर रात निधन


रायपुर- छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर और कलाकार निशांत उपाध्याय का देर रात निधन हो गया है। निशांत उपाध्याय बीमारी से ग्रसित थे, जहां रायपुरा के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

निशांत उपाध्याय के निधन की खबर से छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। देर रात निशांत उपाध्याय के फेसबुक अकाउंट से उनके निधन की जानकारी साझा की गई। साथ ही सुप्रसिद्ध प्रोड्यूसर डायरेक्टर लखी सुंदरानी इस बात की जानकारी फेसबुक में साझा की है।

निशांत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1999 में की थी। फिल्म झन भूलो मा बाप ला से की थी। निशांत ने 2500 से ज्यादा एल्बम गाने कोरियोग्राफ किए हैं और छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के वो सुपरहिट कोरियोग्राफर रहे हैं। 7 जुलाई 1980 को जन्मे निशांत का यूं चले जाना प्रत्येक कलाकार के लिए व्यक्तिगत क्षति है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad