जिले में अब तक 64 मि.मी.औसत वर्षा की गई दर्ज...


धमतरी |
जिले में एक जून से अब तक 64.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जहां सबसे अधिक नगरी तहसील में 112.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं भखारा तहसील में सबसे कम 46.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इसी तरह मगरलोड तहसील में 58.1 मिलीमीटर, कुरूद में 58 मिलीमीटर, धमतरी में 55.3 मिलीमीटर और कुकरेल तहसील में 54.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 जिले में आज की औसत वर्षा 3.2 मिलीमीटर दर्ज की गई है। आज सबसे अधिक नगरी तहसील में 14.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई, वहीं कुरूद, मगरलोड, भखारा और कुकरेल तहसील में बिल्कुल वर्षा नहीं हुई। इसी तरह धमतरी तहसील में आज 4.3 मिलीमीटर औसत दर्ज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad