भारत की पहली रैपिड ट्रेन हुई तैयार, केवल 62 मिनट में तय करेगी दिल्ली से मेरठ की दुरी...


नई दिल्ली
| भारत सरकार की पहली रैपिड ट्रेन तैयार कर लिया गया हैं | मेरठ रूट पर चलाई जाने वाली देश की पहली रैपिड ट्रेन भारत सरकार को सोंपी गई हैं | रैपिड ट्रेन को अब वर्कशॉप पर ले जाकर उसकी टेस्टिंग का कार्य शुरू किया जायेगा | इसका रनिंग रूट भी तैयार कर लिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम यानी NCRTC ने इसका ट्रायल रन अगस्त में तय किया है।


भारतीय रेलवे ने एक बार फिर यातायात परिवहन में कामयाबी हासिल की है जिसमे उन्होंने 180 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली ये ट्रेन फेज-1 में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किमी एरिया में चलाई जाएगी।केवल 62 मिनट में दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए ये मेरठ पहुंचेगी। यानी कुल-मिलाकर इसे हम बुलेट ट्रेन का ट्रेलर मान सकते हैं। रैपिड ट्रेन से लोगों की आने-जाने में होने वाली समय की बचत भी होगी NCRTC के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि रैपिड ट्रेन के कोच जोड़ दिए गए हैं अब तक वह चलने के लिए पूर्ण रूप से तैयार नहीं हैं |