सुरक्षा बलों ने दो नाबालिक सहित 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार...


बीजापुर। प्रदेश के कई आदिवासी क्षेत्र में माओवादीयों का आतंक छाया हुआ हैं जिसके कारण आये दिन हमारे जवान शहीद हो जाते हैं | नक्सलियों का सामना हमारे सुरक्षा बल भी निडरता के साथ करते हैं, आपको बता दे कि नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से सुरक्षा बलों ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जारपल्ली गांव के करीब इन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया हैं | रक्षा बल के जवान जब जारपल्ली गांव के करीब थे तब पांच नक्सली मोटर साइकिल को छोड़कर वहां से भागने लगे। बाद में सुरक्षा बल के जवानों ने घेरांबदी कर सभी नक्सलियों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों से दो मोटर साइकिल, विस्फोट और अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। 

गिरफ्तार किये गए नक्सलियों के नाम:-

कुंजाम जोगा (20), कारम भीमा (28), लेकाम भीमा (32) व दो नाबालिक नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया हैं |